बिहार में आज कहर बरपा सकता है मौसम, आइएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

बिहार में मानसून की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। खासकर गंगा के तटीय इलाके में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के इस अलर्ट ने बिहार सरकार खासकर पटना के जिला प्रशासन की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि गंगा पहले ही बिहार में खतरे के निशान को पार कर चुकी है। गंगा में यमुना, केन, बेतवा, सोन आदि नदियों के रास्‍ते पानी का आना अब भी जारी है। ऐसे में अगर बिहार में अधिक बारिश होती है, तो बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। पटना शहर के लोग तीन साल पहले जैसे हालात याद करने लगे हैं।

बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ते हीं अगले दो दिनों तक खास तौर पर उत्तर बिहार में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में वज्रपात, मेघ गर्जन के आसार है। वहीं पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है।

इन सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सुपौल , अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर एवं बांका जिले में सोमवार को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

वहीं मानसून ट्रफ हिमालय के तलहटी भागों से गुजर रही है जबकि चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बिहार व इसके आसपास इलाकों में स्थित है। इनके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात तो उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago