बिहार: हाजत से भागने के लिए छत पर चढ़ गया युवक.., फिसला पैर और फिर छत तोड़ते थानाध्यक्ष की टेबल में जा गिरा

आसमान से गिरा और खजूर में अटका की कहावत तो आपने सुनी ही होगी. राजधानी पटना के दानापुर हाजत में यह चरितार्थ होता भी दिखा. दरअसल दानापुर में मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस ने हाजत में बंद कर दिया था. इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की. थाने के ग्रील पर चढ़कर तार के सहारे युवक थाने के छत पर चढ़ गया लेकिन, वह अपने भागने के मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है.

थाने की छत पर चढ़ गया चोर:

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक तार के सहारे थाने की छत पर जा पहुंचा. थाने की छत पर चोर पहुंचने में कामयाब भी हो गया लेकिन थाने में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी को इसकी भनक नहीं लगी. उसी दौरान चोर का पैर फिसल गया और वह थाने की छत को तोड़ता हुआ नीचे गिर गया.

पैर फिसला.. थानाध्यक्ष की टेबल में जा गिरा चोर: 

थाने की छत से चोर सीधे थानाध्यक्ष के चैंबर के ऊपर गिर पड़ा. जैसे ही चोर नीचे गिरा थानाध्यक्ष ने उसे तुरंत पकड़ लिया और वापस लॉकअप में बंद कर दिया. चोर के गिरने के कारण थानाध्यक्ष का चैबर अस्त-व्यस्त हो गया. पूरा मामला बुधवार दोपहर का बताया जाता है. देर शाम वह हाजत में बने टॉयलेट के कोने से होकर कर्कट को तोड़ कर थाना की छत पर जा पहुंचा. तार के सहारे उसने भागने की कोशिश की. लेकिन थानेदार का कक्ष भी कर्कट का ही था. भागने के क्रम में जैसे ही वह आगे पहुंचा, छत का कर्कट टूट गया और वह सीधे थानेदार के चैंबर में उनके टेबल पर ही जा गिरा.

बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष: 

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है कि हाजत में बंद युवक ग्रील से तार पकड़कर चढ़ने के दौरान दो बार गिरता है लेकिन फिर वो वापस चढ़ने की कोशिश करता है और आखिरकार थाने की छत तक पहुंच जाता है. गनीमत रही कि जिस वक्त युवक थानाध्यक्ष के टेबल में गिरा उस वक्त थानाध्यक्ष खाना खाकर हाथ धोने के लिए गए थे. थाने के अंदर चोर ने जिस तरीके से भागने का प्रयास किया उससे थाना में तैनात ओडी अफसर और पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही की लापरवाही स्पष्ट तौर पर दिख रही है.

थाने में अफरा-तफरी: 

दानापुर थाना के थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अपने चैंबर में बैठकर खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला था. इसी दौरान चैंबर के छत के सिलिंग से युवक टेबल पर गिर पड़ा जिससे टेबल का शीशा समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. युवक के नीचे गिरने के बाद थाने में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. मोबाइल चोर को पकड़ लिया गया है.

“मंगलवार को मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया गया था और हाजत में बंद किया गया था. उसी बीच में उसने भागने का प्रयास किया . सीसीटीवी का तार पकड़कर थाने की छत पर पहुंच गया था. मेरे टेबल पर गिरा, जिसे पकड़ लिया गया है.“- कामेश्वर प्रसाद सिंह, दानापुर थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

10 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

11 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

16 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

24 घंटे ago