बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका, वैशाली में अब तक तीन मौत; कई गंभीर हालत में भर्ती

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का तांडव होने की आशंका जताई जा रही है। इस बार मामला वैशाली जिले से जुड़ा है। यहां दो युवकों की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांक‍ि, प्रशासन की ओर से अभी तक मौत को लेकर कोई स्‍पष्‍ट वजह नहीं बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्‍टमार्टम के बाद ही युवकों की मौत का कारण पता चल सकेगा।

अब तक तीन लोगों की मौत 

मामला वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत का है, जहां संदिग्ध हालत में दो युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरपुर पंचायत निवासी रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो के तौर पर की गई है। इसी गांव के जंगली महतो की मौत शनिवार को ऐसे ही हालात में हो गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्‍यों ने आनन-फानन में जंगली महतो का शव जला दिया।

कई लोगों का चल रहा है इलाज 

इधर, संदिग्‍ध हालात में एक ही गांव के कई लोगों की मौत की सूचना के बाद पुलिस अफसर भागे-भागे पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वही स्थानीय पवन महतो, प्रीत महतो एवं राघोपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के वाहिदपुर निवासी संजीत महतो का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को सभी ने पी थी एक ही चीज 

बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग शुक्रवार को पंचायत में ही पेय पदार्थ का सेवन किए थे। अचानक एक के बाद एक का तबीयत खराब होने लगा। जिसे इलाज के लिए पटना जिले के खुसरूपुर बख्तियारपुर एवं फतुहा में भर्ती कराया गया। जंगली महतो को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वही रामा महतो एवं रामप्रवेश महतो का इलाज के दौरान मौत हो गई।

ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटा प्रशासन 

एक साथ तीन मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ताबड़तोड़ क्षेत्र में प्रशासन की गाड़ी दौड़ने लगी। सदर एसडीपीओ राघव दयाल एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

7 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

14 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

15 घंटे ago