फेसबुक पर हुआ प्यार, 800 किमी की दूरी तय कर ओड़िशा से बिहार मिलने पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका ने पहुंचाया जेल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

फेसबुक पर हुए प्यार से मिलने के लिए सोमवार को ओड़िशा का एक युवक मुजफ्फरपुर पहुंच गया. वह अपनी प्रेमिका को लगातार फोन किये जा रहा था. वह अपने कॉलेज में परीक्षा दे रही थी. लेकिन, प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने से पहले ही नगर थाने पहुंच गयी.

परेशान व ब्लैकमेल करने का आरोप

उसने अपने प्रेमी पर पिछले पांच साल से परेशान व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. फिर, उसने अपने प्रेमी को मोतीझील स्थित एक युवक होटल में मिलने बुलाया. फिर, पुलिस को बुलाकर उसको पकड़वा दिया. जिस प्रेमिका से मिलने वह 800 किलोमीटर की दूरी तय करके शहर पहुंचा उसी के चक्कर में वह हवालात में बंद हो गया.

कंडला गांव का रहनेवाला मो. हनिफ

आरोपित युवक ओड़िशा के कक्ष जिला के नालिया थाना के कंडला गांव का रहनेवाला मो. हनिफ है. वह सर्वेयर का काम करता है. इधर, युवती ने पुलिस को बताया कि खगड़िया जिला की रहने वाली है. वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रहकर परीक्षा दे रही है.

12 साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई पहचान

उसकी पहचान 12 साल पहले ओड़िशा के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से हुई थी. लेकिन, पिछले पांच साल से वह कथित प्रेमी से पीछा छुड़ाना चाह रही है. आरोपित को उसके ननिहाल में होने की जानकारी मिली तो वह मुजफ्फरपुर पहुंच गया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि लड़की की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा मांगा गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago