JDU के देवेश चन्द्र ठाकुर होंगे बिहार विधान परिषद के सभापति, सीएम नीतीश और राबड़ी देवी ने साथ आकर दिया बड़ा संदेश

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एमएलसी देवेश चन्द्र ठाकुर ने आज विधान परिषद के सभापति के लिए नामांकन किया है. विधान परिषद के सचिव के समक्ष देवेश चन्द्र ठाकुर ने नामांकन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे. देवेश चन्द्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2002 से चुनाव जीतते रहे हैं. संख्या बल के हिसाब से सदन में जदयू सबसे बड़ा दल है.

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के पद पर बीजेपी के विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह कामकाज देख रहें हैं. महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद आरजेडी कोटे से विधानसभा अध्यक्ष और जेडेयू कोटे से विधान परिषद सभापति बनाने पर सहमित हुई है. इसके बाद आज जेडीयू ने देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद सभापति के लिए नाम फाइनल कर दिया. जिसके बाद आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया है. देवेश चंद्र ठाकुर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री रह चुके हैं. 2020 में वह जदयू प्रत्याशी के रूप में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए.

बता दें कि अभी बीजेपी के अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति हैं. एनडीए सरकार में बीजेपी के अवधेश नारायण सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. राज्य में इसी महीने सरकार बदल गई. नीतीश कुमार के जदयू ने लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया. राज्य में महागठबंधन की नई सरकार बन गई. कैबिनेट विस्तार के बाद से ही महत्वपूर्ण पदों को लेकर चर्चाएं चलने लगीं थी. अब बिहार विधान परिषद के सभापति का नाम साफ हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago