नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दिल्ली पहुंचे राज्यपाल फागू चौहान, पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बिहार के राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि फागू चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा खबर है कि राज्यपाल फागू चौहान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि आज ही महागठबंधन सरकार की तरफ से नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार से इस्तीफा दिया था और महागठबंधन के 160 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल फागू चौहान ने आज दोपहर नीतीश कुमार को सीएम और तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके तुरंत बाद राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली के लिए रवाना हुए।

नीतीश कुमार के इस्तीफे से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। बीजेपी जहां नीतीश कुमार को ‘पलटू राम’ कह रही है वहीं दूसरी तरफ जेडीयू बीजेपी पर विश्वास घात का आरोप लगा रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री को बीजेपी का एजेंट बताते हुए जोरदार हमला बोला था। ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह ने पार्टी में रहते हुए बीजेपी की तरफ से काम किया। ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू में रहते हुए बीजेपी की तरफ से काम किया और पार्टी को चुनाव हरवा दिया।

इस पूरे घटनाक्रम की शुरूआत आरसीपी सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से हुई थी। जेडीयू ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि उन्होंने 9 सालों में इतनी अकूत संपत्ति कैसे जमा की? जेडीयू ने आरोप लगाया था कि आरसीपी सिंह ने 9 साल में सिर्फ एक जिले में 800 कट्ठा जमीन खरीदी। इन आरोपों के बाद आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

15 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

21 घंटे ago