बिहार: 10 रुपये की बिस्कुट चोरी करने के आरोप में भीड़ ने 4 बच्चों से चटवाया थूक, वीडियो हुआ वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के किशनगंज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. दरअसल, यहां महज दस रुपये के बिस्कुट की पैकेट चुराने के आरोप में लोगों ने चार बच्चें के सिर को मुंडवा कर उससे थूक चटवाया. ग्रामीणों का मन यहीं नहीं भरा मौके पर ही न्याय करते हुए सभी चारों आरोपी बच्चे को 15-15 सौ रुपये जुर्माना भी लगा दिया. घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना गांव का बताया जा रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आरोपी बच्चों से चटवाया थूक

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है. मामले को लेकर किशनगंज चाइल्ड लाइन ने दिघलबैंक थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. बता दें कि वायरल वीडियो में चार बच्चों को लोगों ने दस रुपये के बिस्कुट के पैकेट चुराने के आरोप में पकड़ रखा है.

इसके बाद मौके पर ही लोगों ने आरोपी बच्चों के सिर को मुंडवाने का निर्णय लिया. ग्रामीण यहीं नहीं माने बताया जाता है कि आरोपी बच्चों से थूक भी चटवाया गया. इसके बाद 15-15 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया. भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसे देख लोग भीड़ की कृत्य की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की मानें तो घटना बीते रविवार को हुई थी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद चाइल्ड लाइन किशनगंज ने पुलिस को मामले की सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद दिघलबैंक थाना पुलिस ने बैरबन्ना गांव पहुंचकर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की.

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस तरह का कृत्य निंदनीय है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago