खगड़िया जिले के टाउन थाना में पदस्थापित एएसआई सुरेन्द्र यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना तब हुई जब वह टाउन थाना स्थित सरकारी आवास में थे।
पुलिसकर्मियों ने एएसआई को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने ASI सुरेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष और एसपी अमितेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
डीएम की माने तो घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ रहा है। लेकिन हेल्थ रीजन होने की आशंका है। पूरे मामले की जांच सदर SDPO सुमित कुमार करेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। फ़िलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रों-रोकर बुरा हाल है। हालाँकि परिजनों ने इस घटना को लेकर अभी कुछ नहीं बताया है।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…