बिहारः कोचिंग संचालक ने छात्रा पर गलत संबंध बनाने का बनाया दबाव, बीच चौराहे पर लोगों ने चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

बिहार के हाजीपुर में एक शिक्षक ने गुरु शिष्य परंपरा को अपमानित किया है. शिक्षक के द्वारा स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्रा को शिक्षक ने अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है. घटना महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड की है. आरोपी शिक्षक कोचिंग संचालक है और छात्रा उसके कोचिंग में पढ़ती है. घटना के बाद छात्रा किसी तरह से कोचिंग से बचकर घर पहुंची. इसके बाद उसने परिजनों ने पूरी घटना बतायी. गुस्साए परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की. पुलिस के अनुसार छात्रा महादलित वर्ग से आती है.

परिजनों ने चप्पल से की शिक्षक की पिटाई

छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसे अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. इसके बाद गुस्साए छात्रा के परिजन ने शिक्षक पकड़ा लिया. इसके बाद रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर चप्पल से पिटाई की. परिजन शिक्षक को कोचिंग से मारते हुए महुआ थाना लेकर गए. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम रण विजय है. ये महुआ के देसरी रोड पर स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग चलाता है. बताया जा रहा है कि पहले भी कोचिंग में आने वाली छात्राओं ने शिक्षक पर जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था. हालांकि उस वक्त मामला किसी तरह शांत कर दिया गया. मामले को लेकर लोगों में बड़ा आक्रोश है.

छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक छात्रा को देर रात तक कोचिंग क्लास में रोककर रखता था. साथ ही, उसे गलत संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. विरोध करने पर शिक्षक छात्रा को जान से मारने की भी धमकी देता था.

गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी छात्राओं ने शिक्षक पर ऐसे आरोप लगाकर वहां पढ़ना छोड़ दिया था. हालांकि आज तक कभी पुलिस में शिकायत नहीं हुई. महुआ पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक को पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा है. साथ ही, मामले में जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ और लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago