समस्तीपुर :- मुहर्रम के दौरान अवैध देशी हथियार निकालकर लहराना व फायरिंग करना समस्तीपुर जिले के एक युवक को अब भारी पड़ गया है। बता दें कि मुहर्रम के दौरान उसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर समस्तीपुर टाउन ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया।
समस्तीपुर टाउन पर खबर चलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के बयान पर पौखरैरा वार्ड संख्या-5 निवासी मो. जोहान के पुत्र मो. गुलाब के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसको लेकर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 363/22 दर्ज की गई है।
वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि मो. गुलाब के द्वारा जान-बूझकर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके सहयोग से ही उक्त वीडियो को रंगदारी की मांग हेतु वायरल करते हुए प्रचारित किया जा रहा था।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…