छोड़ो कल की बात, करते हैं नई शुरुआत… तेजस्वी यादव के घर बेहद नरम दिखे नीतीश कुमार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बदले-बदले सरकार नजर आते हैं…। राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार जब तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पहुंचे तो उनका अंदाज कुछ ऐसा ही था। अकसर आरजेडी के शासनकाल को जंगलराज बताने वाले नीतीश कुमार उसके प्रति काफी नरम दिखे। यही नहीं आरजेडी के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बातें भी कीं। उन्होंने राबड़ी देवी के आवास पर कहा कि आइए नई शुरुआत करते हैं। जो कुछ हुआ, उसे भूलकर हमें आगे बढ़ना है। बिहार के लिए काम करना है। यही नहीं 2017 में आरजेडी से गठबंधन तोड़ने को लेकर नीतीश कुमार ने अफसोस भी जताया।

राजभवन से इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचने को भी नीतीश कुमार की ओर से एक संकेत माना जा रहा है। इस बीच नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है। बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले मानते हैं कि नीतीश कुमार की रणनीति ने भाजपा को इस बार करारा झटका दिया है।

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को बिहार की सियासत में अमित शाह के बढ़ते दखल से दिक्कत थी। लेकिन वह उनकी काट नहीं निकाल पा रहे थे। इसकी वजह यह थी कि एक तरफ भाजपा की सेंट्रल लीडरशिप उनकी सुनने को तैयार नहीं थी तो वहीं प्रदेश स्तर के नेता उन पर हमला बोलते थे। ऐसे में नीतीश कुमार ने पालाबदल का ही फैसला कर लिया।

नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर जानकारों का कहना है कि उन्हें अमित शाह जैसे नेता के मुकाबले तेजस्वी यादव से डील करना आसान होगा। तेजस्वी यादव उनसे उम्र में छोटे हैं और प्रशासनिक अनुभव भी कम है। इसके अलावा लालू यादव सीन से बाहर हैं। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को लगता है कि वह तेजस्वी यादव से आसानी से डील कर लेंगे। उन्हें लगता है कि आरजेडी का जनाधार और अपनी छवि के सहारे वह आसानी से इस कार्यकाल को पूरा कर पाएंगे। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने 5 साल से कम के अंतर में ही पालाबदल कर लिया है।

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर धोखे का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता और भाजपा को धोखा दिया है। जनता की ओर से एनडीए को मैन्डेट दिया गया था और उसका साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने जनमत को अपमानित किया है। संजय जायसवाल ने कहा, ‘भाजपा बिहार के जनता के हितों को सोचती है। नीतीश कुमार की पार्टी ने कम सीट जीतीं। लेकिन पीएम मोदी के कहने पर हमने उन्हें सीएम बनाया। लेकिन जनता के साथ उन्होंने धोखा किया। बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।’

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

14 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

18 घंटे ago