बिहार में घरों की छत पर लगा सकेंगे सोलर संयंत्र, ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

बिहार में निजी घरों की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. उपभोक्ता सीधे अपनी बिजली कंपनी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन या नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक की मदद से आवेदन कर सकेंगे. भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने आवेदन के लिए अलग से नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर तैयार किया है.

उपभोक्ता संख्या डालते ही शुरू होगी प्रक्रिया

बिजली कंपनियों की वेबसाइट पर उपभोक्ता संख्या डालते ही आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी. आवश्यक लोड, तस्वीर, पहचान पत्र व बिजली बिल अपलोड कर 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करते ही उनका आवेदन प्रोसेस में आ जायेगा. आगे की प्रक्रिया के लिए उनको बिजली कंपनी में सूचीबद्ध वेंडरों में से किसी एक का चयन करना होगा. फिर एजेंसी के द्वारा स्थल निरीक्षण कर सोलर प्लांट लगाने की मंजूरी दी जायेगी. पूरी प्रक्रिया को वेबसाइट पर ट्रैक किया जा सकेगा.

एक से दस किलोवाट तक का लगवा सकेंगे सोलर प्लांट

कोई भी व्यक्ति अपने निजी परिसर में एक से दस किलोवाट, जबकि हाउसिंग सोसाइटीज में 500 किलोवाट क्षमता तक का सोलर पावर प्लांट लगवा सकेंगे. तीन किलोवाट तक सोलर पावर प्लांट लगवाने पर 65 फीसदी, जबकि उससे अधिक क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाने पर 45 फीसदी सरकारी अनुदान मिलेगा. चयनित वेंडर के द्वारा पांच वर्षों तक लगाये गये रूफटॉप का रखरखाव किया जायेगा. वैसे सोलर पैनल सामान्यत: 25 वर्षों तक कार्य करता है.

दो किस्तों में राशि का भुगतान करेंगे उपभोक्ता

चयनित होने पर उपभोक्ता को अपने हिस्से की राशि दो किस्तों में सीधे वेंडर के खाते में भुगतान करनी होगी. पहली किस्त की 80 फीसदी राशि समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही एडवांस भुगतान होगा. दूसरी किस्त की 20 फीसदी राशि उपभोक्ता के परिसर में आवश्यक सामग्री डिलिवरी करने के बाद भुगतान की जायेगी.

क्या है प्रक्रिया…

  1. सबसे पहले अपनी बिजली कंपनी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन या नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें…
  2. वेबसाइट पर “निजी परिसर में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने हेतु आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें”… लिंक पर क्लिक करें.
  3. उपभोक्ता संख्या डालते ही आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी.
  4. आवश्यक लोड, तस्वीर, पहचान पत्र व बिजली बिल अपलोड कर 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करते ही उनका आवेदन प्रोसेस में आ जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago