बिहार के इस जिले के शिक्षकों को किसी भी हफ्ते में बुधवार और गुरुवार के दिन नहीं मिलेगी छुट्टी, जाने क्या है मामला

बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग हर संभव कोशिश कर रही है. ऐसे में सरकार ने यहां के स्कूलों के लिए कुछ नये नियम कायदे बनाये हैं, जो कभी चर्चा में है.

दरअसल बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए पहले से ही अवकाश निर्धारित कर दिया जाता है, यानी वे जब चाहे इन छुट्टियों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन जहानाबाद जिले के शिक्षकों के लिए जब चाहें तब अवकाश लेने की छूट अब खत्म कर दी गयी है. हफ्ते के बुधवार और गुरुवार को वे छुट्टी नहीं ले सकेंगे. दरअसल जांच में ये शिकायतें सामने आयी है कि हफ्ते के हर बुधवार और गुरुवार को शिक्षकों की अनुपस्थिति ज्यादा रहती है. इसको देखते हुए विभाग ने बड़ा फैसला लिया है.

निरीक्षण किया जाना निर्धारित

जहानाबाद जिला के शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों के अवकाश को लेकर लेटर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और गुरुवार को अवस्थित विद्यालयों का जिलास्तरीय पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना निर्धारित है. उस क्रम में निरीक्षण के दौरान पाया जा रहा है कि अधिकतर विद्यालयों शिक्षक/शिक्षिका निरीक्षण तिथि को अनुपस्थित रहते है, जिससे विद्यालय का अपेक्षित प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हो पाता है, जो खेद का विषय है. वर्णित स्थिति में आप सभी को निदेश दिया जाता है कि अपने विद्यालयों में उपरोक्त निरीक्षण तिथि को किसी भी शिक्षक/शिक्षिका का सामान्य तौर पर आकस्मिक अवकास या विशेषावकाश स्वीकृति नहीं किया जाए.

अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी

वहीं, इस लेटर में इस बात की भी चर्चा की गयी है कि अगर किसी टीचर को बुधवार या गुरुवार को कोई इमरजेंसी आ जाती है, तो उन्हें पहले परमिशन लेनी होगी, उसके बाद ही अवकाश मिल पाएगा. इतना ही नहीं, स्कूल में बच्चों की भी उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया गया है. लेटर में कहा गया है कि विद्यालय संचालन अवधि (प्रातः 9:00-04:00 बजे तक) कोई भी छात्र/छात्रा विद्यालय से अनुपस्थित होकर किसी भी कोचिंग संस्थान में नहीं जाए. निरीक्षण के दौरान इस प्रकार की शिकायत पाये जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago