बीजेपी से क्या दिक्कत हुई ? नीतीश कुमार बोले- बहुत सारी चीजें हुई हैं, हमारे लोग बता देंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से दिक्कत के सवाल पर कहा है कि बहुत कुछ हुआ है जिसे उनकी पार्टी के लोग बताएंगे। पटना में राजभवन से एनडीए सरकार के सीएम के तौर पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद बाहर निकले नीतीश कुमार को जब मीडिया ने पूछा कि बीजेपी से क्या दिक्कत हुई तो उन्होंने बहुत सी चीजें हुई हैं जिसे हमारे लोग बता देंगे।

राजभवन के बाहर नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू के विधायक, विधान पार्षद, सांसदों की बैठक में सबकी सहमति बनी कि बीजेपी से संबंध तोड़ लेना चाहिए इसलिए वो एनडीए सरकार का इस्तीफा देने राजभवन आए थे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बीजेपी से क्या दिक्कत हुई तो नीतीश ने ये इशारा तो कर दिया कि बहुत दिक्कत है लेकिन उन्होंने कहा कि उनके लोग बता देंगे कि क्या बात हुई।

माना जा रहा है कि नीतीश और जेडीयू कई कारणों से बीजेपी से पहले नाराज, फिर खफा और आखिरी में गुस्सा हो गए। शुरुआत सुशील मोदी को बिहार से हटाने से हुई थी जो आगे बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की जुगलबंदी से और बढ़ गई। बीच-बीच में बीजेपी के नेता ऐसा बयान देते रहे जिससे नीतीश चिढ़ रहे थे।

फिर बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा से खुली बहस हो गई जिसके बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी से स्पीकर को बदलने कहा जिसे अनसुना कर दिया गया। फिर आरसीपी सिंह का प्रकरण हो गया जिनको मान लिया गया कि वो बीजेपी की तरफ से खेल रहे थे। चाहे केंद्र में मंत्री बनने का सवाल हो या बहुत सारे मुद्दों पर जेडीयू के खिलाफ बीजेपी के सुर में सुर मिलाने का। आखिरी खेल हुआ बिहार की 240 विधानसभा सीटों पर बीजेपी नेताओं के प्रवास से और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के यह कहने से कि बस बीजेपी बचेगी, बाकी सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

2 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

3 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

5 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

10 घंटे ago