बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग बिहार के छोटे बड़े शहरों के बीच नई बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही बिहार और झारखंड के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने की भी कोशिश की गई है। प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश में भी अब सड़क मार्ग से जाना आसान होगा। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
राज्य के कई छोटे-बड़े शहरों के बीच नई बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बिहार से झारखंड और उत्तरप्रदेश के बीच भी कई रूटों पर भी पीपीपी मोड के तहत नई बसें चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसके लिए वाहन स्वामियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त निर्धारित की गई है। राज्य के अंतर्क्षेत्रीय मार्ग पर बसों के लिए निविदा शुल्क पांच हजार रुपये और प्रति बस दस हजार रुपये की राशि डिमांड ड्राफ्ट से देय होगी। बिहार-झारखंड और बिहार-उत्तरप्रदेश रूट के लिए प्रति बस 20 हजार रुपये देने होंगे।
राज्य के अंदर अंतर्क्षेत्रीय मार्ग के 55 रूट हैं। इनमें दरभंगा-समस्तीपुर के लिए सबसे अधिक आठ बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा पटना से गोपालगंज के बीच छह और समस्तीपुर से घोड़ासहन, दरभंगा से भागलपुर, दरभंगा से मधवापुर, लहेरियासराय से सीतामढ, गया से कुर्था, मुंगेर से गया, पटना से मुंगेर आदि रूटों पर चार-चार बसें चलाए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अधिसंख्य रूटों पर दो-दो बसें चलाने की योजना है।
बिहार से झारखंड के बीच दस रूटों पर बसें चलाने का प्रस्ताव है। इनमें गया-टाटा, गया-बोकारो, गया-देवघर, नवादा-रांची, पटना-डाल्टेनगंज, पटना-टाटा, पटना-रांची, पटना-देवघर, पटना-दुमका और पटना-हजारीबाग रूट शामिल हैं। यूपी के लिए पटना-वाराणसी, गया-सारनाथ, पटना-बलिया, देवरिया-पटना, वाराणसी-डेहरी, अलीनगर-डेहरी, रामनगर-भभुआ, बलिया-बक्सर, भभुआ-वाराणसी, बक्सर-उजियारघाट, छपरा-बलिया, आजमगढ़-मुजफ्फरपुर, वाराणसी-गया, लखनऊ-गया और छपरा-गोरखपुर रूट शामिल हैं।
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…