बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है! RJD, कांग्रेस व HAM के विधायक दल की बैठक आज, नीतीश ने कल जेडीयू MP-MLA को बुलाया

बिहार में में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अगले दो दिनों (8 और 9 अगस्त) में राज्य में चार महत्वपूर्ण दलों के विधायक दल की बैठकें होंगी। इनमें राजद, जदयू, कांग्रेस और हम जैसी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। इन दलों की बैठकों का एजेंडा क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर सकती है। वैसे कई मौकों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच तनातनी देख गई है। नीतीश कुमार भी कई मौकों पर बीजेपी का नाम लिए बगैर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। अब वो चाहे राज्य में जातीय जनगणना का मुद्दा हो या फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू की हिस्सेदारी को लेकर। राजद के कई नेताओं की ओर से तो यह भी बयान आ चुका है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़कर वापस आरजेडी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगे। हालांकि नीतीश कुमार ने इन बयानों को एक सिरे से खारिज कर दिया था।

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह एक नोटिस जारी की गई। आरसीपी पर आरोप लगा कि पार्टी में रहते हुए उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई है। आरसीपी ने नोटिस का जवाब तो नहीं दिया, लेकिन पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और आरसीपी ने एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। ललन सिंह ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद छोटा करने के लिए वर्ष 2020 में षड्यंत्र हुआ था। तब एक मॉडल तैयार किया गया था, जिसका नाम था चिराग पासवान। अब दूसरा चिराग मॉडल तैयार करने का षड्यंत्र था। ललन सिंह ने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह का तन जदयू में और मन कहीं और था।

अब बात करें मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की। आज (सोमवार 8 अगस्त) राजद ने अपने विधायक व विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। राजद ने अपने विधायकों को 12 अगस्त तक पटना नहीं छोड़ने को भी कह दिया है। कांग्रेस ने भी अपने विधान मंडल दल की बैठक सोमवार शाम बुलाई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को जदयू के सभी सांसदों, विधायकों व विधान पार्षदों की अहम बैठक गई है। इसके अलावा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है।

बिहार विधानसभा में दलीय स्थिति
कुल सदस्य 243 

NDA
भाजपा 77
जदयू 45
हम 4
निर्दलीय 1
————————
कुल 127

महागठबंधन
राजद 79
कांग्रेस 19
भाकपा माले 12
भाकपा 2
माकपा 2
एआईएमआईएम 01
————————
कुल 114

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

6 घंटे ago