बिहार के थानों में फरियादियों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं, 441 थानों में तो काम भी हो गया है पूरा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राज्य के 70 प्रतिशत पुलिस थानों में आगंतुक कक्ष (Visitors Room) का निर्माण पूरा हो गया है। थानों में फरियादियों के लिए 660 नए आगंतुक कक्ष का निर्माण किया जा रहा है, जहां उनके बैठकर इंतजार करने और आवेदन लिखने आदि की सुविधा दी जाएगी। अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 660 में 441 आगंतुक कक्ष का काम भवन और फर्नीचर सहित पूरा हो गया है। वहीं 219 थानों में आगंतुक कक्ष का निर्माण कार्य अधूरा है।

गृह विभाग ने की समीक्षा बैठक :

गृह विभाग ने पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में शेष बचे आगंतुक कक्षों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके लिए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष विनय कुमार को अपने स्तर से समीक्षा कर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 19 थानों में भवन कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फर्नीचर का काम बाकी है। इसके अलावा 68 में फिनिशिंग स्तर और 59 में छत की ढलाई का काम पूरा हो चुका है।

जमीन के कारण अटका कई जगह काम :

आठ थानों में प्लिंथ और 36 में नींव स्तर का काम पूरा हुआ है। करीब एक दर्जन आगंतुक कक्ष का निर्माण जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अटका है। इस दिशा में भी जल्द जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा सात आगंतुक कक्षों का निर्माण कार्य शुरू होना है। मालूम हो कि नए थाना भवनों में पहले से आगंतुक कक्ष का प्रविधान किया जा रहा है। पुराने थाना भवनों में आगंतुक कक्ष बनाए जा रहे हैं।

चलंत दस्ता सिपाहियों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग :

परिवहन विभाग में नवनियुक्त 347 चलंत दस्ता सिपाहियों को नवंबर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी सिपाहियों को यातायात और परिवहन के साथ प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी मिलेगा ताकि वह कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्य निभा सकें। इसके लिए प्रबंधन संस्थानों की भी मदद ली जाएगी। विभाग ने इससे जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर जल्द सहमति मिल सकती है।

राज्य में चलंत दस्ता सिपाहियों से सड़क सुरक्षा के साथ जागरूकता कार्यक्रमों में मदद ली जाएगी। इसके अलावा राज्य में हजारों वाहन मालिक डिफाल्टर हैं, इन पर कार्रवाई में भी इनकी प्रमुख भूमिका होगी। अभी तक के प्रस्ताव के अनुसार, चलंत दस्ता सिपाहियों को डिफाल्टरों की सूची दी जाएगी जो उनके घर तक जाकर बकाया टैक्स आदि जमा कराने की कार्रवाई में सहयोग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

4 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

4 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

5 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

6 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

16 घंटे ago