बिहार के स्कूलों में लागू होगी केजरीवाल मॉडल: नए शिक्षा मंत्री प्रो.चन्द्रेशखर ने की घोषणा

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होते ही अधिकांश मंत्रियों ने पदभार ग्रहण कर लिया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. वहीं आज यानी बुधवार को शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने भी पदभार ग्रहण कर लिया. विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर जल्द काम होगा. वहीं शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मॉडल की तारीफ की और कहा कि बिहार के स्कूलों में भी केजरीवाल मॉडल लागू किया जाएगा.

शिक्षा विभाग का पदभार लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा प्रो. चन्द्रशेखर ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती और लोकतंत्र की जननी रही है इसलिए यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार सार्थक कदम उठाने जा रही है, दिल्ली के सरकारी स्कूल की व्यवस्था में वहां के सीएम केजरीवाल ने काफी सुधार किए. वे लोग भी दिल्ली मॉडल का अध्ययन करके यहां लागू करने की कोशिश करेगी.इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा..नियमित क्लास के साथ ही प्रयोगिक क्लास के संचालन पर जोर दिया जाएगा..और इस कार्य में जो शिक्षक साकारात्मक भूमिका निभायेगें..सरकार भी उनके लिए कुछ बेहतर करेगी.

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर ने कहा कि उन्होनें पदभार लेने के बाद करीब दो घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा को बेहतर किया जाय क्योंकि शिक्षा ही विकास के रास्ता खोलती है. नीतीश और तेजस्वी ने एक शिक्षक को शिक्षा मंत्री बनाया है इसलिए उनकी कोशिश है कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हो. उन्होंने अधिकारियों, शिक्षक और छात्र संघो से अपील की है कि नियमित वर्ग का संचालन हर हाल मे हो और इसके मॉनिटरिंग का इंतजाम किया जाय. नियमित वर्ग संचालन के लिए जागरूकता भी चलाई जाएगी ताकि छात्र और उनके परिजन शिक्षकों पर क्लास लेने के लिए दवाब बना सके.

मंत्री ने कहा कि 50 हजार करोड़ का बजट शिक्षा विभाग का है इसलिए शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सकता है. विरोधियों द्वारा नीतीश-तेजस्वी पर निशाना साधे जाने के सवाल पर शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने कहा कि जिनको नफरत फैलाना है वे फैलावें…पर हम सब प्यार पढ़ाएंगे और प्यार से ही माहौल को बेहतर बनाएंगे..10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के सवाल पर कहा पर मंत्री ने कहा कि थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जल्द ही इसपर काम शुरू किया जा रहा है. मंत्री ने एसटीइटी और टीईटी अभ्यर्थियों के धरना देने के सवाल पर कहा कि इन लोगो की जल्द बहाली की जाएगी, सरकार को मोहलत दिया जाना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

26 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago