लालू यादव के ‘भकचोन्हर’ से उठ गया पर्दा, 10 महीने बाद भक्त चरण दास ने खुद किया खुलासा

सियासत बहुत प्यारी चीज है। कब दुश्मन से प्यार करा दे और दोस्तों में दुश्मनी, कोई नहीं जानता। कल तक बीजेपी वाले नीतीश कुमार को दोस्त बताते थे, और आज पानी पी पीकर कोस रहे हैं। दोनों दल के नेता एक दूसरे का मजा ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल भक्त चरण दास के साथ भी हुआ है। एक समय आरजेडी प्रमुख लालू यादव बिहार कांग्रेस प्रभारी को ‘भकचोन्हर दास’ कहा था, आज वही भक्त चरण दास कह रहे हैं कि लालू यादव बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े भाई लोग छोटे भाई के लिए इस शब्द का इस्तेमाल प्यार से करते हैं। लालू यादव बड़े भाई हैं, ऐसे में उनके पास यह अधिकार है।

भक्त चरण दास ने क्या कहा

बिहार की राजधानी पटना में एक निजी चैनल से बात करते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में ‘भकचोन्हर’ शब्द का बड़े भाई लोग, जिनको ज्यादा लाड प्यार करते हैं उनके लिए इस्तेमाल करते हैं। लालू जी के साथ जो मेरा संबंध है, वो आज का नहीं है। 40 वर्ष पुराना संबंध है। उस वक्त भी हमने कहा था कि लालू जी बड़े भाई हैं, वो कुछ भी कह सकते हैं। भक्त चरण दास ने कहा कि आज ‘भकचोन्हर’ शब्द पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

लालू ने क्या कहा था

दरअसल, अक्टूबर 2021 में तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा था। बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी बीच लालू की पार्टी आरजेडी ने दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। लालू चुनाव प्रचार में शिरकत करने के लिए दिल्ली से पटना आ रहे थे। पत्रकारों ने जब आरजेडी-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा तो लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को ‘भकचोन्हर दास’ कह दिया। लालू के इस बयान के बाद दिल्ली से लेकर बिहार तक जमकर सियासत हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

13 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

15 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

18 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago