बिहार के इस गांव में सामूहिक आत्मह’त्या, एक साथ तीन सहेलियों ने खाया जहर

बिहार के नवादा में एक महिला और दो युवतियों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. घटना नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के चौहान टोला की है. मृतकों की पहचान महुली गांव निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 वर्षीय बच्ची कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 वर्षीय बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों सहेली थी और सभी जगह एक साथ ही जाया करती थी.

तीनों नकटी पुल के समीप एक साथ सिलाई सीखने भी जाती थी. 13 अगस्त की शाम को सभी गांव आयी और गांव में ही चुपचाप तीनों ने जहर खा लिया जिसमें से रानी देवी और आशा कुमारी की उसी रात में ही मौत हो गई, वहीं कंचन कुमारी की बुधवार की सुबह मौत हुई. तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया और खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है. घटना के बाद सभी के परिजन भी हतप्रभ हैं.

इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है जहां मंगलवार की देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ हुई मगर अभी तक शुरुआती दौर में कुछ भी पता नहीं चल सका है. कोई भी ग्रामीण इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन से परिस्थिति बनी कि तीनों ने एक साथ जहर खाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली.

गौर करने वाली बात ये है कि सामूहिक खुदकुशी की इस घटना के बाद परिजनों ने सभी शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. फिलहाल पुलिस की तफ्तीश इस मामले में जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago