रेप के बाद पैदा हुए बेटे ने 27 साल बाद अपनी असली मां को ढूंढा और उसके दोषियों को गिरफ्तार कराया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 12 साल की नाबालिग रेप की घटना का 27 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के एक साल बाद आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है। रेप से पैदा हुए बेटे को भी मां मिल गई है।

एसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार के एक क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की घटना के समय उम्र 12 साल थी और मोहल्ले के ही आरोपी हसन तथा उसके छोटे भाई गुड्डू ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया, ‘दुष्कर्म के बाद 13 साल की उम्र में पीड़िता गर्भवती हो गई और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को दे दिया था और पीड़िता अपने बहनोई के साथ रामपुर चली गई।’

कुमार ने बताया कि पीड़िता के बहनोई ने उसकी शादी गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति से करा दी, मगर 10 वर्ष बाद जब उसके पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी (पीड़िता) को तलाक दे दिया जिसके बाद पीड़िता अपने गांव उधमपुर में आकर रहने लगी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बेटे ने करीब 27 साल बाद अपने माता-पिता के बारे में जानना चाहा तो पालन पोषण करने वाले व्यक्ति ने उसे उसकी मां का नाम बता दिया जिसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की। कुमार के मुताबिक, महिला ने उसे पूरी बात बताई और उसके बाद महिला ने शिकायत दी और अदालत के आदेश पर सदर बाजार थाने में दो आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों तथा महिला एवं उसके बेटे का डीएनए परीक्षण कराया गया।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ केस, DNA टेस्ट से पुष्टि

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में आरोपी गुड्डू का डीएनए पीड़िता के बेटे से मिल गया। उन्होंने बताया कि घटना के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में साक्ष्य तथा गवाह नहीं थे, इसीलिए डीएनए परीक्षण कराना आवश्यक हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago