बिहार: पंचर बनाने वाले का बेटा बनेगा बीडीओ ऑफिसर, BPSC परीक्षा में पाया 80वां रैंक

कहते हैं कि लक्ष्य को पाने की ठान ली जाए तो रास्ते में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है। कुछ इसी तरह का कारनामा कर दिखाया है पटना जिले के बिहटा के गुलामली चक के रहने मोहम्मद शमीम खान के पुत्र मोहम्मद हदीद खान उर्फ गुलाब ने हदीद 2020 में 66 वीं बीपीएससी में 80वां रैंक लाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद हासिल कर लिया। हदीद के पिता मूल रूप से सिकंदरा प्रखंड के पोहे के रहने वाले हैं। लेकिन रोजी रोटी के लिए लगभग 40 साल पहले वह सिकंदरा में ही अपना आशियाना बनाकर रहने लगे।

वहीं हदीद ने भी पढ़ाई सिकंदरा फेयरी लैंड पब्लिक स्कूल मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल से पूरा किया। बता दें कि हदीद के पिता सिकंदरा जमुई रोड पेट्रोल पंप के समीप छोटी सी पंचर की दुकान चलाते हैं वही उनकी मां अमीना खातून घर के कामकाज को संभालती है। गरीबी की परवाह किए बगैर लक्ष्य को ही अपना सबकुछ मान लिया बचपन से ही पढ़ने में तेज हदीद अपनी पढ़ाई का खर्चा ट्यूशन पढ़ाकर भी निकालते थे। उनका कहना है कि सिकंदरा की युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उस प्रतिभा को जगाने और निखारने की जरूरत है।उनकी सफलता से उनके माता-पिता काफी खुश हैं।

वही मोहम्मद शमीम खान के पुत्र मोहम्मद हदीद खान 66वें बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की सफलता में 80 बार अंक हासिल किया है। और इसे प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित किया गया।

बता दे कि समीम खान बेहद गरीब परिवार से आते हैं। और लगभग 40 वर्षों से सिकंदरा में पंचर बनाने का कार्य कर रहे हैं पंचर बनाते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर बच्चों को शिक्षा प्रदान किए हैं। इनके सिकंदरा जमुई रोड में वर्षों से पंचर का दुकान है इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण कर अपने पुत्र मोहम्मद हदीद को प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पहुंचाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

11 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

13 घंटे ago