जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने बाहरी मजदूरों पर हमला किया है. आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है, दोनों स्थिर हैं. इस साल की शुरुआत में आतंकियों ने गैर स्थानीय श्रमिकों पर हमले बढ़ा दिया थे, लेकिन इस तरह के टारगेट किलिंग में पिछले करीब 2 महीने से कमी आई थी.

पुलिस दल पर भी किया था हमला

जम्मू कश्मीर में ये तीन दिनों में आतंकियों का तीसरा हमला है. हालांकि इससे पहले के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ था. इससे पहले बीते दिन जम्मू कश्मीर के अलोचीबाग इलाके में भी आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला कर दिया था, लेकिन प्रभावी जवाबी कार्रवाई होने पर वे भाग गए थे. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था. बीते मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था.

पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड

ग्रेनेड पुलिस चौकी की छत पर जा कर गिरा था और उसमें विस्फोट हुआ. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था. रामबन (Ramban) जिले के हमले को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया था कि जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सेना (Army) के दलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया है. जिले में अलर्ट जारी किया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

17 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

18 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

18 घंटे ago