National

बरौनी से समस्तीपुर के लिए खुली ट्रेन भटक कर पहुंची विद्यापतिनगर, बछबाड़ा स्टेशन के दो ASM निलंबित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार तड़के अपना रास्ता भुल गई। बरौनी से ट्रेन खुलने के बाद उसे समस्तीपुर आना था समस्तीपुर, लेकिन पहुंच गई विद्यापतिनगर। मामले की जानकारी के बाद सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। विद्यापतिनगर पहुंच चुकी ट्रेन को आनन-फानन में वापस बछबाड़ा लाया गया। जिसके बाद उसे समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे लग गए।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनपुर के डीआरएम नील मणि ने बछबाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार व सुरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस मामले में जांच का आदेश दिया है। डीआरएम ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। दोषी को छोड़ नहीं जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद जिन-जिन लोगों पर जवाबदेही तय हाेगी उनपर कार्रवाई होगी। प्रथमदृष्टया दो लोगों को निलंबित किया गया है।

जानकारी अनुसार अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.45 बजे बरौनी से खुली। ट्रेन का सीधा ठहराव समस्तीपुर था। ट्रेन बछबाड़ा में 5.15 बजे थ्रू आउट गुजर रही थी। बछबाड़ा स्टेशन पर गलत लाइन बना होने के कारण बरौनी- समस्तीपुर रूट के बदले ट्रेन बछबाड़ा -हाजीपुर रेल खंड पर जाने लगी। ट्रेन के चालक जबतक कुछ समक्ष पाते ट्रेन विद्यापतिनगर स्टेशन के आउंटर सिंगनल पर पहुंच गई। ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक रेलवे कंट्रोल को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में ट्रेन को बैक कर वापस बछबाड़ा लाया गया। इस दौरान सुबह के छह बज गए। बाद में 6.15 बजे ट्रेन को समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया।

एएसएम के नींद में रहने के कारण बना गलत ट्रैक

रेलवे सूत्रो ने बताया कि तड़के होने के कारण एएसएम समेत स्टेशन पर तैनात कर्मी नींद में थे। चुकी बछबाड़ा स्टेशन पर ज्यादा ट्रेनों का ठहराव नंही है। अधिकतर ट्रेन बिना रुके ही गुजरती है। माना जा रहा है कि रेलवे कर्मियों के नींद में रहने के कारण गलत ट्रैक बना दिया गया। फलस्वरूप पूरी स्पीड से आ रही अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक बदल कर विद्यापतिनगर पहुंच गई। उधर, सुबह का समय होने के कारण ट्रेन के ज्यादा तक यात्री सो रहे थे। लेकिन ट्रेन रुकने व वापस बछबाड़ा लाए जाने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हो गई।

बाइट :

तत्काल इस मामले में दो एएसएम को निलंबित किया गया है। पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।

नील मणि, डीआरएम सोनपुर

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

5 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

23 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

24 घंटे ago