बिहार: हरियाली की सौगात देने अपने गांव पहुंचे Pankaj Tripathi, गांव को मिले छांव इसलिए लगाएंगे 500 पेड़

पंकज त्रिपाठी को एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ अपनी गांव की मिट्टी से जुड़े नेकदिल इंसान के रूप में भी जाना जाता है. वह केवल अपने इंटरव्यूज़ में गांव से जुड़ी बातें ही नहीं करते बल्कि समय समय पर अपने गांव की सिर भी कर आते हैं. एक बार फिर पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव पहुंच कर कुछ ऐसा किया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अपने गांव घूमने नहीं आए बल्कि इस दौरान उन्होंने एक खास अभियान शुरू किया है. पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव आए हैं. वह बरौली प्रखंड में आने वाले अपने गांव बेलसंड अक्सर जाते रहते हैं. इस दौरान वह बारिश में अक्सर लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए दिखते हैं. लेकिन इस बार उन्हें गांव ने स्वाद के लिए नहीं बल्कि एक नेक पहल के लिए बुलाया है. दरअसल, पंकज त्रिपाठी इस बार अपने गांव आए हैं ऐसा अभियान लेकर जो लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग करेगा. इसकी शुरुआत उन्होंने अपने गांव से की है.

गांव में लगाए पौधे 

पंकज त्रिपाठी ने इस अभियान के संबंध में मीडिया को बताया कि, ‘ये बहुत पुरानी योजना थी, सोचे थे कि कभी वृक्षारोपण हो क्योंकि जहां हम खड़े हैं यहां से एक किलोमीटर तक पौधा बिल्कुल नहीं है. हरियाली नहीं इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों में सजगता आए कि पेड़ लगाना क्यों जरूरी है. ग्रामीण भी यहां बहुत सारे इकट्ठे हैं और इसमें जिला प्रशासन का सहयोग है, अधिकारी लोग यहां मौजूद हैं.

500 पेड़ लगाने का टारगेट 

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अभी फिलहाल 500 पेड़ लगाने का टारगेट रखा है. इस दौरान उन्होंने गांव की पगडंडी, सड़क और गांव के किनारे से बहने वाली नदी के किनारे पौधें लगाने की शुरुआत करते हुए पहले दिन 51 पेड़ लगाए हैं. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके गांव से बगल के गांव तक सड़क किनारे एक भी पेड़ नही थे. इसी वजह से उनके मन में वृक्षारोपण का विचार आया और इसकी उन्होंने आज शुरुआत कर दी. उन्होंने बताया कि इन पेड़ों की 5 साल तक निगरानी की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

8 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

14 घंटे ago