बिहार में बंपर वैकेंसी, एएनएम सहित 12 हजार से अधिक रिक्तियों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने एएनएम सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 12771 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

BTSC Bihar Recruitment 2022: रिक्त पदों की संख्या

एएनएम – 10709 पद
ऑपरेशन थिएटर-असिस्टेंट – 1096 पद
एक्स – रे तकनीशियन – 803 पद
ईसीजी तकनीशियन- 163 पद

शैक्षणिक योग्यता

एएनएम पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम का प्रशिक्षण होना चाहिए।वहीं ऑपरेशन थिएटर-असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित विषय में डिप्लोमा भी होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा।

इन तिथियों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 1 सितंबर 2022

ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Notifications/Advertisements में जाएं।
-यहां संबंधित पद के लिए दिए गए Apply पर क्लिक करें।
-अब आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago