बिहार में सरकार बदलते ही आजादी के अमृत महोत्सव पर लगी रोक; बीजेपी का बड़ा आरोप

बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी नीतीश कुमार और राजद पर लगातार हमले कर रही है। पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने नीतीश सरकार पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगाया है। रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद आजादी के अमृत महोत्सव से छात्र-छात्राओं को रोका जा रहा है। कोरोना का बहाना बनाकर 15 अगस्त को स्कूलों में किसी भी आयोजन पर रोक लगा दी गई है, जबकि सूबे में कोरोना के मामले कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश के साथ बिहार में भी आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों को देश की आजादी का महत्व बताया जा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में पिछले दिनों उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच आजादी के संदेश को प्रचारित करने लिए स्कूलों के साथ बैठक की, जिसके बाद एक पत्र जारी किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में अमृत महोत्सव मनाए जाने की बात थी। लेकिन, सरकार बदलते ही 12 अगस्त को एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें राज्य में कोविड का हवाला देकर किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही गई है। नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में कोविड के केस लगातार कम हुए हैं। बीते 15 दिनों में औसतन 120 से 130 केस ही मिल रहे हैं।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि सरकार कितने दिनों तक चलेगी, यह सबको पता है। पहले राज्य में रामराज्य की सरकार थी और अब फिर से जंगलराज की सरकार आ गई है। सरकार बदलने का असर दिखने लगा है। तेजस्वी यादव अब अपने वादों को पूरा करें।

जेडीयू का पलटवार, कहा- सत्ता जाते ही भाजपा को दिखने लगा जंगलराज 

प्रदेश जदयू प्रवक्ता प्रगति मेहता ने कहा है कि बिहार की जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। दरअसल सत्ता से बेदखल होते ही भाजपा नेताओं की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है की वे लोग सुशासन वाले बिहार को फिर से जंगलराज कहकर अपनी भड़ास निकलने लगे हैं। लेकिन, इससे कुछ होने वाला नहीं है। बिहार की जनता इन भाजपाइयों की साजिश को खूब समझती है। कहा कि कल तक बिहार के सुशासन की बात करने वाले भाजपा नेताओं को एक दिन में ही जंगलराज दिखने लगा। यही भाजपा के लोग जब बिहार में सरकार में शामिल थे तो डबल इंजन की सुशासन की सरकार बोलते नहीं थकते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago