National

समस्तीपुर: पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक का तिरपाल काट बदमाशों ने 400 टिन सरसों तेल चुराया, पुलिस बोली मामला संदिग्ध

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बल्लोचक की है, जहां शनिवार की देर रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक का तिरपाल काटकर चार सौ टिन चोरी कर लिया. चोरी गए तेल की क़ीमत लगभग 6 लाख 68 हजार रुपए के आसपास की बताई जा रही है.

घटना को लेकर ट्रक (यूपी 78 CN 4231) के चालक गौड़ी शंकर पाठक ने बताया कि वह 11 अगस्त को कानपुर से सरसों तेल लोडकर दलसिंहसराय भवानी इंटरप्राइजेज के लिए चलें थे. मोहम्मदपुर पहुंच कर पार्टी को फोन किए तो उन्होंने बताया कि आज माल अनलोड नहीं हो सकेगा. अगले दिन सुबह देखा जाएगा.

इसके बाद हम गाड़ी लेकर शनिवार को लगभग एक बजे दिन में दलसिंहसराय के बल्लोचक स्थित शुभम ढाबा पहुंचे. जहां लगभग ढाई बजे पार्टी को फोन किया तो उन्होंने कहा कि कोई दिक्क़त कि बात नहीं है होटल में ही खाना खाकर सो जाओ सुबह माल खाली होगा. होटल वाले ने कहा कि गाड़ी यहीं नीचे उतार के लगा दो तो मैंने कहा कि कई तेल लिक हो रहा है नीचे उतारेंगे तो और भी लिक हो जाएगा. होटल वाले के कहने पर मैंने पेट्रोल पंप पर ही गाड़ी लगाकर सो गया.

रविवार की सुबह उठकर गाड़ी स्टार्ट करते हुए टायर चेक करने उतरा तो देखा की पीछे का तिरपाल कटा हुआ है. वहीं लकड़ी का तीन पट्टा भी गायब है. अंदर देखा तो एक रेक में रखा लगभग चार सौ टिन तेल गायब है. इसके बाद मैंने 112 पर फोन करके इसकी सूचना दिया. सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंचकर जांच करते हुए मुझ पर ही तेल कहीं और निकालकर चोरी करने का आरोप लगा रही है.

इस संबंध में दलसिंहसराय के प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद दारोगा आफताब आलम खां को जांच के लिए भेजा गया था. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया है. मामला संदिग्ध मालूम होता है. ड्राइवर या मालिक की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago