महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे लालू यादव, आज आएंगे पटना!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) 16 अगस्त को होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके लिए लालू यादव (Lalu Yadav) सोमवार को दिल्ली से पटना आएंगे. बता दें कि, लालू यादव स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं.

आरजेडी सूत्रों ने रविवार को बताया कि महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव भी शामिल होंगे.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रविवार को अलग-अलग दलों के द्वारा मंथन किया जाता रहा. बताया जा रहा है कि मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, बस उसकी घोषणा की जानी बाकी है. उधर, दिल्ली से पटना लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इसके बाद, तेजस्वी ने राबड़ी आवास पर संभावित मंत्री बनाए जाने वाले आरजेडी के विधायकों को मिलने के लिए बुलाया था.

वहीं, रविवार को ही एक अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे. मीटिंग के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है. यह पूछने पर कि कौन-कौन लोग मंत्री बनाए जाएंगे, उन्होंने कहा कि इस पर सोमवार को अंतिम मुहर लग जाएगी.

बता दें कि, जेडीयू के एनडीए से नाता तोड़ कर महागठबंधन सरकार बनाने के बाद अभी तक सिर्फ नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. महागठबंधन सरकार को सात पार्टियों का समर्थन हासिल है जिनमें आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, भाकपा (माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं. 243 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा में महागठबंधन के 164 सदस्य हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

26 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

1 घंटा ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago