पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री व छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति की सही जानकारी नहीं देने को लेकर बुरी तरह से घिर गए हैं। आरोप है कि नीरज बबलू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी छुपाई है। इस बात का खुलासा आयकर विभाग की जांच में हुआ है।
आयकर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नीरज बबलू ने जो अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया है इस संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी है। इनके चुनावी हलफनामे में दी गई आयकर रिटर्न संबंधित जानकारी की जांच में पाया गया कि इन्होंने 2020-21 के अलावा पिछले वर्षों में भी अपने को कम दर्शाया है।
आयकर विभाग के अनुसार दो हजार सत्रह अट्ठारह में 55.84 लाख, 2015-16 में 9.64लाख 2011-12 में करीब 25 लाख की अघोषित संपत्ति होने की जानकारी मिली है। कुल मिलाकर इनके पास लगभग एक करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति होने की संभावना है। आरोप है कि चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने इनका जिक्र नहीं किया जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है।
माना जा रहा है कि अब नीरज बबलू पर अपनी अघोषित संपत्ति का 100 से 300 तक जुर्माना किया जा सकता है या उन्हें सजा हो सकती है इस संबंध में आयकर विभाग जल्द ही कोई निर्णय लेगा।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…