पटना समेत इन चार शहरों को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी, IIT Patna ने उठाया जिम्मा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में पटना समेत चार शहरों को स्मार्ट बनाने का जिम्मा आईआईटी पटना (IIT Patna) को सौपा गया है. जिसके बाद आईआईटी पटना के होनहार इंजीनियर अब इन शहरों की स्मार्ट बनाएंगे. आईआईटी इंजीनियर की टीम को इस प्रोजेक्ट से संबंधित सभी प्रकार जिम्मेदारी जैसे प्रोजेक्ट के मूल्यांकन से लेकर उसके निर्माण की गुणवत्ता को देखेगी. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर को चुना गया है.

इस प्रोजेक्ट के संबंध में आईआईटी पटना (IIT Patna) को थर्ड पार्टी असाइनमेंट दिया गया है. इसको लेकर MOU पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि राज्य को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बनाने के लिए काफी समय दिया गया था. जिसके साथ ही केंद्र ने स्मार्ट सीटी बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट में दो साल और जोड़ दिए हैं.

इस प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा फायदा भागलपुर को होने वाला है. बिहारशरीफ का काम बेहतर तरीके से चल रहा है .यहां पर लगभग 552करोड़ के कुल 28 प्रोजेक्ट बनाये गये हैं. इसके लिए 1520 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, जिसमें 28 प्रोजेक्ट तैयार होने हैं.

राज्य के विकास के लिए आईआईटी पटना (IIT Patna) के निदेशक प्रो. टीएन सिंह का कहना है कि हम हर स्तर पर मदद करेंगे और तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा हो इसका भी पूरा प्रयास करेंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विशेष तरह की लैब बनाई जा रही हैं. इसके साथ ही ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स जैसी पढ़ाई के लिए बेहतर इन्फ्रास्टक्चर बनाने से लेकर सभी शिक्षकों के साथ छात्रों को ट्रेनिंग में मदद की जा रही है. साथ ही साथ राज्य के विकास के लिए आईआईटी के इंजीनियर काफी मदद कर रहें हैं. इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आईआईटी के इंजीनियर लगे हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago