पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई एंबुलिफ्ट सर्विस, जानें क्या है सेवा और मरीज-बुजुर्गों को कैसे होगा फायदा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना एयरपोर्ट को यात्री सुविधाओं के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपकरण से लैस किया गया है। एयरपोर्ट पर मरीजों और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिये एक एंबुलिफ्ट सेवा शुरू की गयी है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्री इसका उपयोग सौ रुपये शुल्क देकर कर सकते हैं। कई बार गंभीर मरीज उपचार के दौरान कई तरह के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर होते हैं। ऐसे में स्ट्रेचर के सहारे रैंप के जरिए मरीज को विमान में चढ़ाने और उतारने के दौरान झटका लगने का खतरा बना रहता है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एंबुलिफ्ट नाम के इस उपकरण के जरिए क्रिटिकल केयर के मरीजों को भी विमान में ले जाने में मदद मिलेगी। इस एंबुलिफ्ट के जरिये विमान की ऊंचाई तक बिना किसी विशेष स्पंदन के मरीज को ले जाया जा सकेगा। यात्रियों की मांग पर इस एंबुलिफ्ट की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। यह एंबुलिफ्ट एक अटेंडेंट के अलावा दो व्हील चेयर या एक स्ट्रेचर की क्षमता का है। इसे जमीन से आठ मीटर ऊपर तक उठाया जा सकता है।

यह एंबुलेंस और लिफ्ट का मिला जुला स्ट्रक्चर है। इसकी लागत लगभग 74 लाख 84 हजार है। पटना एयरपोर्ट पर अभी कोई एरोब्रिज नहीं है। इस वजह से बुजुर्गों को विमान में उतरने-चढ़ने में दिक्कत होती है। अब तक व्यवस्था के अनुसार स्ट्रेचर से सीढ़ियों या रैंप के सहारे व्हील चेयर या स्ट्रेचर से विमान तक पहुंचाने की मजबूरी होती है।

एंबुलिफ्ट को आकस्मिक चिकित्सीय सहायता या नि:शक्तों को मदद करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर एंबुलिफ्ट का उपयोग शुरू हो गया है। यात्रियों की जरूरत और डिमांड के अनुसार टोकन मनी जमा कर इसका उपयोग कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

1 घंटा ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago