पेट्रोल-डीजल पर बाबा रामदेव के बयान से भड़के पप्पू यादव, कहा- बंद करा देंगे बिहार में पतंजलि की सारी दुकान

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने योगगुरु बाबा रामदेव को चेतावनी दी है कि वे बिहार में उनकी दुकाने बंद करा देंगे. पप्पू का यह बयान रामदेव की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें महंगाई पर सवाल पूछने पर रामदेव ने एक पत्रकार पर गुस्सा किया था. शनिवार को पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामदेव बेहतरीन शागिर्द थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का प्लाट किया. उस समय रामदेव दावा करते थे कि देश में 30 से 40 रुपए पेट्रोल मिलेगा. लेकिन आज वे महंगाई पर सवाल पूछने पर भड़क जाते हैं.

उन्होंने कहा कि हम रामदेव से जानना चाहेंगे कि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर कब तक जुमलाबजी करेंगे. आप अपने वादे से मुकर नहीं सकते. आपसे आज महंगाई पर सवाल पूछा जाता है तो कहते हैं कि छोड़िए… ऐसा नहीं चलेगा. पप्पू यादव ने रामदेव को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बिहार में उनकी दुकान बंद करा देंगे. साथ ही रामदेव की कंपनी के उत्पाद बहिष्कार की अपील की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में टोल टैक्स, वाहन बीमा, दवा की कीमत, पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ सब कुछ में बढ़ोत्तरी हो रही है. लेकिन पीएम परीक्षा पर चर्चा करते हैं. मन की बात परीक्षा पर करते हैं. उन्होंने कहा कि हम पीएम से जनाना चाहेंगे कि आप रोजगार पर मन की बात क्यों नहीं करते. उन्होंने रेलवे एनटीपीसी परीक्षा का परिणाम आने में हुई देरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago