बिहार: महिला मुखिया की हत्या कर पलंग के नीचे छुपे थे अपराधी, सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड ने ही दे दिया धोखा

बिहार के भागलपुर की कुमैठा पंचायत में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को पंचायत की मुखिया अनीता देवी की हत्या कर दी. हत्या के बाद तीन अपराधी पलंग के नीचे छुप गए. इनमें से एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. वहीं दो अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक और अपराधी को भी पकड़कर बुरी तरह पीट दिया. जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज की कुमैठा पंचायत की मुखिया की हत्या उनके बॉडीगार्ड महत मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है.

पहले लग रहा था आत्महत्या का मामला

मुखिया अनीता देवी का शव गुरुवार को उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला. शुरुआत में देखने पर लोगों को लगा कि मुखिया ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है, लेकिन जब मुखिया के घर पर लोगों की भीड़ जुटी. ठीक उसी वक्त अनीता देवी के घर से तीन संदिग्ध युवक आनन-फानन में भागने लगे. उसके बाद उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

हत्या के बाद पंखे से लटका दिया था शव 

पकड़े गए आरोपियों में एक कुमैठा निवासी महत मिश्रा है, जो मुखिया का बॉडीगार्ड है. वहीं दूसरा खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उधर तीन में से एक युवक भागने में सफल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ के बाद तीसरे की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि मुखिया की हत्या उनके बॉडीगार्ज ने करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पंखे से लटका दिया था.

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

इधर, हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया. पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उसके बाद विधि व्यवस्था डीएसपी डॉक्टर गौरव कुमार भारी संख्या में पुलिस बल और एफएसएल की टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. वहां भारी संख्या में ग्रामीण खड़े थे और आरोपियों को लोगों के हवाले करने की मांग कर रहे थे. उसके बाद डीएसपी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया.

एक बदमाश ने स्वीकार किया अपराध

मामले में सिटी एसपी ने मीडिया से  बातचीत में बताया कि मुखिया अनीता देवी की संदिग्ध मौत को हत्या मानकर पुलिस जांच कर रही है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. मामले में दो लोग गिरफ्तार हैं. महत मिश्रा ने ग्रामीणों के सामने हत्या की बात स्वीकार की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

27 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago