बंगला विवाद: तेजस्वी बोले- बीजेपी ने जलाया ‘हनुमान’ का घर, यही है बीजेपी को समर्थन देने का नतीजा, चिराग ने बयां किया दर्द

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बंगले को खाली करवाने के बाद बिहार में सियासी बवाल शुरू हो गया है। इस मामले पर जहां कई दलों ने चिराग को सपोर्ट किया है वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग के बहाने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। दूसरी ओर बंगाल खाली करवाने के तरीके को लेकर चिराग पासवान ने भी अपना दर्द बयां किया है।

पटना में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘दिवंगत एलजेपी संस्थापक रामविलास पासवान आखिर तक बीजेपी के साथ खड़े रहे। चिराग पासवान ने कहा था कि वह ‘हनुमान’ हैं लेकिन ‘हनुमान’ के घर को आग लगा दी गई। ये है बीजेपी को समर्थन देने का नतीजा।’

वहीं अपना दर्द बयां करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस तरीके से घर को खाली करवाया गया उससे मैं दुखी हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे हमेशा के लिए 12 जनपथ वाला बंगला चाहिए। मेरा परिवार कानून का सम्मान करता है। हम घर खाली करने के लिए तैयार थे लेकिन हमें इस तरह से क्यों अपमानित किया गया? बिहार के लोग यह सब देख रहे हैं।’

दो दिन पहले खाली करवाया था बंगला

बता दें कि चिराग पासवान के पिता को 12 जनपद स्थित बंगला आवंटित किया गया था। पिता के निधन के बाद जमुई से सांसद और रामविलास के बेटे चिराग इसमें रह रहे थे। सरकार ने जिस तरह से दो दिन पहले उनके बंगले को खाली करवाया है उससे चिराग नाराज है। वहीं कई सियासी दल उनके समर्थन में आ गए हैं।

बंगला खाली कराने का वीडियो हुआ था वायरल

12 जनपथ बंगले को खाली कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि बंगला खाली कराने के बाद बीआर आंबेडकर की मूर्ति और रामविलास पासवान की तस्वीर को सड़क पर फेंक दिया गया था। बाबा साहेब की मूर्ति को इस तरह सड़क पर फेंके जाने का तेजस्वी ने विरोध किया था। उनका कहना था कि यह दलितों का अपमान है।

राघोपुर विधायक ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘ताउम्र वंचितों के हितैषी और पैरोकार रहे स्व. श्री रामविलास पासवान जी का दिल्ली आवास खाली कराने गई केंद्र सरकार की टीम ने भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति व पद्म भूषण पासवान जी की तस्वीर को अपमानजनक तरीके से सड़क पर फेंक संविधान व दलित वर्ग का अपमान करने का कुकृत्य किया है।’

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

10 घंटे ago