राजस्थान: हिंदू नव वर्ष पर निकली रैली पर पथराव से भड़की हिंसा के बाद इंटरनेट बंद-कर्फ्यू जारी, 36 हिरासत में

राजस्थान के करौली शहर में आज भी कर्फ्यू लगा है. यहां पर शनिवार को मोटरसाइकिल रैली पर पत्थरबाजी के बाद साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी. इस हिंसा में 35 लोग घायल हुए हैं. शनिवार को यहां कुछ लोगों ने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर नव संवत्सर बाइक रैली निकाली थी. इस रैली पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क उठी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस मामले में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

मोबाइल इंटरनेट बंद , 36 लोग हिरासत में

राजस्थान के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमारिया ने कहा है कि अबतक इस मामले में 36 लोग हिरासत में लिए गए हैं और अब स्थिति कंट्रोल में है. राजस्थान पुलिस ने कहा कि करौली में अफवाह को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जयपुर से 170 किलोमीटर दूर स्थित करौली की स्थिति पर प्रशासनिक अमला लगातार नजर बनाए हुए हैं.

कैसे हुई घटना, पुलिस ने बताई कहानी

करौली पुलिस के अनुसार नव संवत्सर को मनाने के लिए बाइक रैली मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. देखते ही देखते हिंसा बढ़ गई. उपद्रवियों ने कुछ दुकानें जला दी और एक बाइक को भी जला दिया गया. कई दूसरी बाइक को तोड़फोड़ दिया गया.

घटना पर मुख्यमंत्री गहलोत क्या बोले?

रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में तुरंत डीजीपी और पुलिस प्रशासन से बातचीत की है. इस मामले में जो भी लोग दोषी है उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. सीएम ने कहा है कि राजस्थान में हमेशा से यह परंपरा रही है या हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में मिल जुल कर रहते हैं. पुलिस तो अपना काम कर ही रही है लेकिन वहां के समाज के बड़े बुजुर्गों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए. CM गहलोत ने कहा कि कुछ नॉन सीरियस लोग होते हैं जो कि पूरे समाज को बदनाम करते हैं. साथ ही माहौल को खराब करते हैं मैंने ऐसे लोगों के कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं. मैं करौली की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.

घटनास्थल पर अब कैसी स्थिति है?

पत्थरबाजी के बाद करौली में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. भरतपुर आईजी पीके खमेसरा करौली पहुंच चुके हैं. इसके अलावा दो आईपीएस राहुल प्रकाश और मृदुल कच्छावा भी करौली पहुंच रहे हैं. शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. शहर की लाइट व्यवस्था भी रात को बंद की गई थी. हालात पर काबू पाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं.

पुलिस के अनुसार डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के 50 अधिकारियों समेत 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. और चार आईपीएस अधिकारियों को जयपुर से करौली भेजा गया है.

जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कोई भी घर से नहीं निकले. किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना हो इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं, घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

1 घंटा ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

2 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

2 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

2 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

2 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

3 घंटे ago