Agriculture

पूसा के वैज्ञान‍िक ने बताया आलू की खेती में क्यों आता है झुलसा रोग ? किसान इस तकनीक का करें प्रयोग…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- आलू की फसल में पिछेता झुलसा रोग का होना आम है, और इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आलू के किसानों को उपायों की तलाश में रहना चाहिए। इस रोग के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सही तकनीक और उपायों का प्रयोग करना आवश्यक है। आलू की फसल में पिछेता झुलसा के प्रकोप की संभावना को देखते हुए समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने बचाव के लिए सुझाव जारी किया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अमन तिग्गा ने बताया कि वर्तमान समय में वर्षा के कारण आर्द्रता बनी हुई है।

बादल के साथ तापमान 09-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। ऐसे में आलू के फसल की पिछेता झुलसा बीमारी लग सकती हैै। इसके लिए किसानों को जागरूक होकर बचाव की दिशा में पहल करनी चाहिए।

वैज्ञानिक के अनुसार पिछेता झुलसा बिमारी नहीं दिखने वाले आलू की फसल में मेंकोजेब या प्रोपीनेब या क्लोरोथेलीनील युक्त फफूंदनाशक दवा का 0.2-0.25 प्रतिशत की दर से अर्थात 2.0-2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना चाहिए। वहीं जिन खेतों में बीमारी आ चुकी उनमें किसी भी सिस्टमिक फफूंदनाशक साईमोक्सानिल मेल्कोजेब या फेनोमिडोन मेंकोजेब या डाईमेथोमार्फ मेंकोजेब का 3.0 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करना लाभकारी होगा।

उन्होंने बताया कि फफूंदनाशक को दस दिन के अंतराल पर दोहराया जा सकता है। लेकिन बीमारी की तीव्रता के आधार पर इस अंतराल को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक ही फफूंदनाशक का बार-बार छिड़काव नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में खेत में पानी का जमाव नहीं लगने देना चाहिए। आलू की खेती में पिछेता झुलसा रोग से बचाव के लिए उपरोक्त उपायों का पालन करना आवश्यक है। सही समय पर उपचार करने से किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सकता है और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago