Bihar

चिराग पासवान की तबीयत बिगड़ी; एयरपोर्ट से लौटे, LJP-R के स्थापना दिवस पर पटना आ रहे थे

लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान दिल्ली से पटना आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन तबियत खराब होने के कारण वापस आवास पर लौट गए। पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने इसकी जानकारी दी। चिराग पासवान ने दिल्ली से ही ऑनलाइन लोजपा स्थापना के रजत दिवस समारोह को संबोधित किया।

चिराग ने कहा कि हमें आने संकल्प पत्र को जमीन पर उतारना है। संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी 19 विधायक जनता की समस्या के समाधान में जुटेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का स्थापना दिवस समारोह आज (28 नवंबर) को मनाया जा रहा है। पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम चल रहा है। जिसें पार्टी के सभी सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी समेत पार्टी नेता शामिल हुए हैं। हांलांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली से ऑनलाइन कार्यक्रम को जुड़े और पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।

2024 लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी लोजपा-आर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। विधानसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी के रूप में 29 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती। वहीं लोकसभा चुनाव में पार्टी के 5 सांसद लोकसभा पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

34 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

2 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

2 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago