समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिंघिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अकोना में पदस्थापित शिक्षक सचिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सिंघिया की रिपोर्ट पर 19 नवंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय अकोना का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान शिक्षक सचिन कुमार 18 नवंबर से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उनकी डिजिटल उपस्थिति की जांच की गई। जांच में पता चला कि शिक्षक ने 18 से 21 नवंबर तक फोटो से फोटो बनाकर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विभाग की ओर से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसे गंभीर अनियमितता और सरकारी सेवक आचरण नियमावली के प्रतिकूल मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, शिवाजीनगर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही, उनके विरुद्ध अलग से आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि डिजिटल उपस्थिति प्रणाली में गड़बड़ी और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने अन्य शिक्षकों को भी नियमित रूप से विद्यालय आने और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150