मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 481/26 में उसकी संलिप्तता सामने आई है। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपित चोर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और जांच के दौरान किशोर की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि किशोर को चोरी के मामले में विधि-विरुद्ध किया गया है।


