समस्तीपुर में बाल विवाह के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने लिया हिस्सा; डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली और रथ यात्रा को किया रवाना

समस्तीपुर : बाल विवाह उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा निकाली गई। प्रथम अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर समस्तीपुर और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीडीसी एवं डीपीओ आईसीडीएस भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह की रोकथाम और इसके उन्मूलन की शपथ दिलाई।
समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस से बाल-विवाह के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने लिया हिस्सा
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली और रथ यात्रा को किया रवाना; लोगों को दिलाई बाल विवाह रोकथाम की शपथ#Samastipur #DistrictAdministration pic.twitter.com/2bX8jZDl2s
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 27, 2026
अभियान में करीब 500 छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली और रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कम उम्र में विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एडीएम ब्रजेश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, एसडीएम, एडीसीपी, डीपीएम डब्ल्यूसीडीसी, बाल कल्याण समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रयास संस्था की जिला समन्वयक नीतू जोसफ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है।






