समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बंद घर में घुसे चोर, नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह में वारदात

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान गृहस्वामिनी अपने पति के साथ ससुराल गई हुई थी। शाम को वापस लौटने पर घर में चोरी होने की जानकारी मिली। इस संबंध में गृहस्वामिनी रीना कुमारी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पति के साथ कोठिया स्थित ससुराल गई थीं। वहां से शाम करीब 7:30 बजे घर लौटीं तो मुख्य गेट के अंदर ग्रील, हॉल और कमरे की कुंडी टूटी मिली।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी से लेकर पर्स तक खंगाले गए थे। जांच करने पर पर्स में रखे करीब 70 से 75 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा सोने के एक जोड़ी टॉप्स और नाक का आभूषण भी चोरी कर लिया गया। दोनों जेवरों का वजन करीब पांच ग्राम बताया गया है। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घर की वीडियोग्राफी भी की। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह बेटी के साथ घर में अकेली रहती हैं। आवासीय इलाके में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150