समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

IMG 20261121 WA0050

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई हुई है. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने महिला सब इंस्पेक्टर नेहा सिन्हा को निलंबित कर दिया है. बुधवार दोपहर बाद वायरल हुए वीडियो में महिला पुलिस पदाधिकारी एक व्यक्ति से पैसे लेते दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दो हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा भी हो रही है. वीडियो में दिख रहे स्थान को कटहरा थाना के समीप स्थित चौकीदार शेड बताया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इसकी जांच करायी गयी. जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की.

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बेटी की बरामदगी के मामले से जुड़ा बताया जा रहा वीडियो

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वीडियो में पैसे देते दिख रहा व्यक्ति अपनी बेटी की बरामदगी के सिलसिले में एसआई नेहा सिन्हा के संपर्क में था. बताया जा रहा है कि जुलाई महीने में बेटी के अपहरण को लेकर कटहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले का अनुसंधान एसआई नेहा सिन्हा को सौंपा गया था. चर्चा है कि बेटी की बरामदगी के सिलसिले में ही कथित लेन-देन के दौरान यह वीडियो बनाया गया. हालांकि, पैसे किस काम के लिए दिए गए थे और पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. मामले में आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150