समस्तीपुर में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, 480 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण; खानपुर अंचल के तीन मौजों में जमीन अधिग्रहण के लिए 261.92 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

समस्तीपुर : जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खानपुर अंचल के तीन मौजों में कुल 480 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 261.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले से जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय को समस्तीपुर के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति मिलने से औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। सरकार के इस फैसले से समस्तीपुर को औद्योगिक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।






