बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर; वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आ गई तारीख, यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 12 नवंबर से ही वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 का संचालन शुरू हो गया है. यह 11 दिसंबर तक चलेगा. इसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया था.
दो बार चलाया जाएगा अभियान
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में दो बार अभियान चलाया जाएगा. दोनों बार शनिवार और रविवार को ही अभियान चलाया जाएगा. पहले 21 और 22 नवंबर को अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद 5 और 6 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा. अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए गए हैं. लोग ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

4 जनवरी को आएगा अंतिम वोटर लिस्ट
आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश की माने तो, 28 दिसंबर तक दावा और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. इसके बाद अंतिम रूप से वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा. सभी जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता दिवसों को लेकर आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 को लेकर पदाधिकारियों और कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के जरिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. ऐसे में मतदान दिवस के मौके पर अपने-अपने बूथों पर बीएलओ तैनात रहेंगे. बीएलओ की ओर से वोटर लिस्ट की कॉपी को दिखाया जाएगा, ताकि जिन भी मतदाता के नाम छूट गए हैं, उसे देख सकें. वोटर के नाम या फिर पते में संशोधन कराना है तो इससे जुड़ा फॉर्म बीएलओ से ले सकते हैं.



