सोमवार, नवम्बर 9, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ दिखाई दिया। पटाखों से निकले धुएं और जहरीले कणों के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट दर्ज की गई। दीपावली की रात शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर करीब 300 तक पहुंच गया। इससे शहर की हवा काफी प्रदूषित हो गई। आंकड़ों के अनुसार, दीपावली की शाम करीब पांच बजे शहर का एक्यूआई 167 रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन रात में बड़े पैमाने पर हुई आतिशबाजी के बाद महज कुछ ही घंटों में इसमें भारी बढ़ोतरी हो गई और यह करीब 300 तक पहुंच गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पटाखों से निकलने वाले धुएं ने वातावरण को किस कदर प्रभावित किया।

447606 firecrackers

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अनवरत परिवेशीय वायु गुणवत्ता प्रबोधन केंद्र के टेक्नीशियन अमर कुमार ने बताया कि एक्यूआई में अचानक हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह दीपावली की रात बड़े पैमाने पर की गई आतिशबाजी है। पटाखों से निकलने वाले धुएं और हानिकारक सूक्ष्म कणों के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सोमवार की सुबह तक वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया और एक्यूआई फिर से 200 के नीचे आ गया। बावजूद इसके दीपावली की रात प्रदूषण का स्तर बढ़ना शहर की वायु गुणवत्ता के लिए चिंता का विषय रहा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150