समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के परिचालन में कटौती करने का निर्णय लिया है. इसके तहत ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित 13 तिथियों में रद्द रहेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस भी निर्धारित 13 तिथियों में नहीं चलेगी.

13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस इन तारीखों पर रहेगी रद्द

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 6, 13, 20 और 27 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा 3, 10, 17, 24 और 31 जनवरी 2027 तथा 7, 14, 21 और 28 फरवरी 2027 को भी इसका परिचालन नहीं होगा.

IMG 20261105 WA0012

13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस की रद्द रहने की तारीखें

वापसी में ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 जनवरी 2027, 2, 9, 16 और 23 फरवरी तथा 2 मार्च 2027 को भी ट्रेन नहीं चलेगी. रेलवे के इस निर्णय से इन तिथियों में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को सफर की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150