समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से सात से 11 नवंबर 2026 तक का कृषि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

IMG 20261105 WA0012

सुबह अधिक और दोपहर में कम रहेगी आर्द्रता

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 95 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है. दोपहर में इसके घटकर 35 से 45 प्रतिशत तक आने का अनुमान है. इससे सुबह के मुकाबले दोपहर में वातावरण में नमी कम रहेगी.

पहले पछुआ, फिर चलेगी पूर्वी हवा

पूर्वानुमान अवधि के शुरुआती दो दिनों तक पछुआ हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इसके बाद हवा का रुख बदलकर पूर्वी हो जाएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150