समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए समस्तीपुर जिले में अग्निशमन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। जिले में 24 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। करीब 50 अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अग्निशमन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। कर्मियों को अलर्ट रहने और सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। समस्तीपुर शहर में अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय परिसर में एक-एक दमकल गाड़ी रहेगी। एक गाड़ी शहर के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी। गोला रोड बाजार में भी एक दमकल गाड़ी तैनात की गई है। बाकी गाड़ियों को जिले के अन्य प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के अनुसार रखा गया है।

IMG 20261105 WA0012

पटाखा दुकानों और संकरी गलियों पर विशेष नजर :

धनंजय कुमार ने बताया कि दीपावली पर पटाखे जलाने, आतिशबाजी और दीप जलाने के दौरान आग लगने की आशंका रहती है। खासकर घनी आबादी वाले इलाकों, बाजारों, पटाखा दुकानों और संकरी गलियों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। छठ के दौरान घाटों, पूजा स्थलों और अस्थायी शिविरों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जाएगी। कहीं से भी आग लगने की सूचना मिलने पर नजदीकी दमकल वाहन को तत्काल रवाना किया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की अपील :

अग्निशमन विभाग ने लोगों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे जलाने की अपील की है। पटाखे जलाते समय बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। घरों और दुकानों में दीप जलाते समय सावधानी बरतने के साथ आग बुझाने के लिए बालू, पानी या अग्निशामक यंत्र रखने को कहा गया है। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकना और आपात स्थिति में कम से कम समय में राहत पहुंचाना है।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150