समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ अब बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली के लिये करीब 14 जोड़ी से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर बिहार से पंजाब, अमृतसर व कोलकाता सहित अन्य महानगरों के लिये भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी सं. 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल व गाड़ी सं. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन, गाड़ी सं. 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को, गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को,

गाड़ी सं. 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को, गाड़ी सं. 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को, गाड़ी सं. 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को, गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन, गाड़ी सं. 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन, गाड़ी सं. 04097 दरभंगा-शकुरबस्ती स्पेशल 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन, गाड़ी सं. 04405 मानसी-शकुरबस्ती स्पेशल 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15 एवं 16 नवंबर को, गाड़ी सं. 04409 झंझारपुर-शकुरबस्ती स्पेशल 06 से 08 एवं 11 से 15 नवंबर तक, गाड़ी सं. 04077 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल – 11 नवंबर को चलायी जायेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से पूजा के दौरान घर आने व पूजा के बाद उन्हें वापसी में काफी सुविधा मिलेगी।

IMG 20261105 WA0012

यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

समस्तीपुर स्टेशन पर बाहर से पहुंचने वाले प्रवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें दलालों तथा नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया व जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल लोगों को यात्रा के अपरिचतों से मेल जोल नहीं बढ़ाने एवं खाद्य सामग्रियों का आदान प्रदान नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। इसके समस्तीपुर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर माइकिंग कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150